फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग पर निकली आरटीए टीम से की मारपीट, चाबी छीन चालक को घसीटकर नीचे फेंका

विज्ञापन
RTA team beaten on checking, snatching key and dragging driver down - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग पर निकली आरटीए टीम के साथ फॉरच्यूनर गाड़ी सवारों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। एडीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मामले की शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर एक नामजद सहित सात अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरटीए टीम ने एक हमलावर की पहचान भी कर ली है।
विज्ञापन

एडीसी एवं आरटीए मोहम्मद इमरान रजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन जुलाई को चार सदस्यीय टीम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए कार्यालय से निकली थी। टीम में सहायक सचिव के अलावा टीएएसआई जगबीर, चालक मंजीत समेत सेवादार नवीन व पवन कुमार शामिल थे। इसी दौरान एक फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार लोगों ने टीम का पीछा शुरू कर दिया।
टीम जब चिड़िया गांव की फिरणी पर बाघोत मोड़ के समीप पहुंची तो फॉरच्यूनर गाड़ी आगे अड़ाकर टीम का रास्ता रोका गया। इसी दौरान टीम से गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई और सरकारी गाड़ी के चालक मंजीत को हमलावरों ने घसीटते हुए नीचे गिरा दिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। टीम ने घटना के बाद मामले की सूचना आरटीए एवं एडीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी। एडीसी ने पुलिस को शिकायत देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस शिकायत में एडीसी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना बेहद जरूरी है अन्यथा आगे से टीम चेकिंग अभियान नहीं चलाएगी और इससे राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन

आरटीए सहायक सचिव से छीना मोबाइल
पुलिस शिकायत में एडीसी ने बताया कि आरटीए सहायक सचिव ने जब अपने मोबाइल में घटनाक्रम की वीडियो बनानी शुरू की तो हमलावरों ने उनसे मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरटीए सहायक सचिव से भी मारपीट की गई।
पहले भी हो चुकी मारपीट की घटनाएं
आरटीए टीम के साथ अेवरलोडिंग माफिया पहले भी मारपीट की कई घटनाएं कर चुका है। दो बार तो मारपीट के साथ सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़े जा चुके हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके चलते आरटीए टीम में भी खौफ बना हुआ है।
बाइक, स्कूटर और कार से करते हैं पीछा, व्हाट्सएप पर बता देते हैं लोकेशन
आरटीए टीम जब चेकिंग पर निकलती है तो ओवरलोडिंग माफिया अपने वाहनों से टीम का पीछा करते हैं। इस संबंध में भी पुलिस को पहले शिकायत सौंपी जा चुकी है। ओवरलोडिंग माफिया बाइक, स्कूटर से लेकर गाड़ियां तक टीम की रैकी में प्रयोग करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले आरटीए सहायत सचिव ने रैकी करने वाले 25 वाहनों की सूची पुलिस अधीक्षक ओर जिला उपायुक्त को कार्रवाई के लिए सौंपी थी।
टीम का पीछा करने, रास्ता रोकने, मारपीट कर मोबाइल और चाबी छीनने की घटना गत तीन जुलाई की है। झोझूकलां थाना पुलिस को हमने इस संबंध में सोमबीर घसोला समेत सात अन्य के खिलाफ शिकायत दे दी है। गुंडा माफिया पहले भी ऐसी कई घटनाएं कर चुका है।
- मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी एवं आरटीए, चरखी दादरी
एडीसी ऑफिस की तरफ से हमें टीम के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर सोमबीर घसोला समेत सात अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- दलबीर सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें