फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कुश्ती में 79 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित प्रथम

Sun, 01 Sep 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव गोठड़ा स्थित दादा भैयां अखाड़ा में जिला स्तरीय स्कूली कुश्ती आयोजित की गई। इसमें अंडर-11, 14, 17 व 19 आदि आयु वर्गों में 40 पहलवानों ने भाग लिया।
कोच प्रवीण ने बताया कि अंडर-11 आयुवर्ग में 32 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव, अंडर-14 में 45 किलोग्राम भार वर्ग में टिंकू, अंडर-17 में 51 किलोग्राम भार वर्ग में गर्वित, 55 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक व निखिल ने बाजी मारी। 60 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक, 92 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग व अंडर-19 में 65 किलोग्राम भार वर्ग में वीर सिंह प्रथम रहा। 79 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित व 92 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मदेव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 आयुवर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में भावेश, 65 किलोग्राम भार वर्ग में विनय व मनीष ने बाजी मारी। 70 किलोग्राम भार वर्ग में योगेश प्रथम रहा। अंडर-19 में 80 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषि व यशवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पहला स्थान प्राप्त करने वाले दस खिलाड़ियों का छह से आठ सितंबर तक हिसार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
इस दौरान रामनिवास, दीपचंद, जयभगवान, कमल, नरेश, राजेंद्र, सुरेंद्र, कप्तान अनिल, मुकेश, राकेश आदि मौजूद रहे।
फोटो- 08
गोठड़ा में पहलवानों के साथ मौजूद कोच प्रवीण व देवेंद्र। स्रोत : कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें