फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मिलने थे खेल सामान, आठ माह बाद भी अधूरे अरमान

Sun, 01 Sep 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम चांदवास में खेल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पॉलिसी के तहत मिलने हैं निशुल्क खेल के सामान
विज्ञापन

शहर व गांवों में युवाओं की खेलों में रुचि पैदा करने व ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए दिया जाना है खेल का सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पॉलिसी के तहत ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को निशुल्क खेल का सामान उपलब्ध करवाने के लिए आज तक बजट नहीं आया। ऐसे में खेल के सामान का वितरण नहींं हो सका है।
शहरों व गांवों के युवाओं की खेलों में रुचि पैदा करने व ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए खेल विभाग नेे यह योजना जनवरी माह में जारी की थी। इसके तहत ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को निशुल्क खेल के सामान उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर योजनाएं बना रही है। ताकि, खिलाड़़ी खेल के क्षेत्र में खुद का कॅरिअर बना सकें। साथ ही प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ व खेलो इंडिया आदि स्पर्धाओं में पदकों की झड़ी लगाते रहे हैं।
चरखी दादरी में भी कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, हाॅकी, बैडमिंटन, कराटे सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी हैं। जिले में इस समय खेल नर्सरियां भी खुली हैं। छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम व 11 मिनी स्टेडियम भी हैं। इनमें खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
जनवरी माह में मांगे थे आवेदन

सरकार ने जनवरी माह में ग्रामीण व शहरी युवाओं को ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से बचाने के लिए स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पॉलिसी जारी की थी। इसके तहत ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को निशुल्क खेल का सामान उपलब्ध कराया जाना है। इसके तहत वॉलीबाल, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो व क्रिकेट का सामान दिया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों व निकायों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए गांव में खेल का मैदान होना जरूरी है।
मिलने हैं ये सामान
जहां वॉलीबाल मैदान में पोल लगे हुए हैं वहां खिलाड़ियों को छह बाल व नेट मिलेंगे। इसी प्रकार जहां फुटबाल मैदान में पोल लगे हुए हैं, उनको भी छह बॉल व नेट दिया जाना है। बास्केटबाल के लिए भी छह बाल दी जाएंगी। हैंडबाल मैदान में भी पोल होने पर छह बाल दी जाएंगी। बॉक्सिंग खिलाड़ियों को छह पंचिंग बैग व 12 ग्लव्स दिए जाएंगे। कुश्ती व जूडो खिलाड़ियों को कवर सहित 18 मैट मिलने हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों को दो बैट के साथ एक किट, स्टांप के साथ दो सेट विकेट, छह बाल, दो जोड़े पैड व ग्लव्स, एक जोड़ा विकेट कीपर का पैड व ग्लव्स दिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी, सीनियर कोच, उपअधीक्षक व संबंधित खेल का सीनियर कोच आवेदनों को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन

वर्जन
सामान के लिए फिलहाल बजट नहीं आया है। जैसे ही बजट जारी होगा, खेल के सामान वितरित कर दिए जाएंगे। विभाग से बजट की मांग कर रखी है। जहां खेल का मैदान होगा, उसी गांव व निकाय को सामान दिए जाएंगे। सामान जारी करने से पहले मौके पर जाकर जांच की जाएगी।

-संधूबाला, जिला खेल अधिकारी
फोटो-02 राजीव गांधी खेल स्टेडियम चांदवास में अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें