फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विभिन्न मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मंत्री को भेजा ज्ञापन

Fri, 29 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का संचालन सोमवीर दगड़ौली ने किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान अरविंद झोझू व प्रधान राजेश मकड़ानी ने संयुक्त रूप से की। धरना प्रदर्शन मे कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे मुख्य रूप से राजेश कितलाना, नरेश चालक, अंकित आदमपुर, राजीव बिगोवा आदि मौजूद रहे। प्रधान अरविंद सांगवान ने बताया कि परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि समय-समय पर चालक, परिचालकों के कार्य उपरांत देय भत्तों का भुगतान समय पर करने बारे मौखिक एवं लिखित मांग पत्र देकर अवगत करवाया जा रहा है, परंतु महाप्रबंधक द्वारा देय भत्तों का भुगतान समय पर नहीं करवाया जा रहा है। डिपो का रात्रि ठहराव भत्ता पेंडिंग है ओवरटाइम पेंडिंग है एवं बहुत से कर्मचारियों की एलटीसी पेंडिंग है। महाप्रबंधक की ओर से कभी बजट का बहाना बनाया जा रहा ओर कभी बजट पर कैप लगने का बहाना बनाकर देय भत्ते समय पर नहीं दिए जा रहे है। जिससे कर्मचारियों को बहुत आर्थिक नुकसान हो रहा है एवं मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें