फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की लापरवाही: फॉग लाइट के बिना सड़कों पर दौड़ रही बसें, धुंध में हादसों का अंदेशा

Sat, 06 Dec 2025 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रोडवेज विभाग का कहना है कि आधुनिक बसों में फॉग लाइट के स्थान पर बल्ब लगाने का इंतजाम होता है, जिसमें पीली रोशनी का बल्ब लगा दिया जाता है, कुछ पुरानी बसें बिना फॉग लाइट ही सड़क पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बगैर फॉग लाइट के खड़ी बसें।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुंध का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन रोडवेज की बसें बिना फॉग लाइट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह स्थिति आने वाले दिनों में बड़े हादसों का कारण बन सकती है, जो विभाग की लापरवाही को दिखा रही है। जिले में चल रही अधिकांश रोडवेज बसों से फॉग लाइटें गायब हैं। फिलहाल रोडवेज डिपो की ओर से बसों पर रिफलेक्ट टेप जरूर लगाई गई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ रिफलेक्ट टेप धुंध में हादसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन


धुंध में छोटे वाहन, बाइक सवार और पैदल चलने वाले दिखाई नहीं देते। ऐसे में फॉग लाइटें पीली रोशनी के साथ सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी देती हैं और समय रहते सामने आ रहे वाहन या व्यक्ति का पता चल जाता है।

कई बसों में बल्ब की सुविधा
रोडवेज विभाग का कहना है कि आधुनिक बसों में फॉग लाइट के स्थान पर बल्ब लगाने का इंतजाम होता है, जिसमें पीली रोशनी का बल्ब लगा दिया जाता है, कुछ पुरानी बसें बिना फॉग लाइट ही सड़क पर दौड़ रही हैं। धुंध बढ़ने पर चालकों को हेडलाइट बंद करके सिर्फ पार्किंग लाइट जलानी पड़ती है, क्योंकि सफेद रोशनी घनी धुंध में नजर आना कम कर देती है।
विज्ञापन


दूसरे सप्ताह से धुंध पड़ने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जिले में घनी धुंध की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में दृश्यता काफी कम रहेगी और इस दौरान वाहनों में फॉग लाइटों का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, रोडवेज की कई बसों में यह सुविधा उपलब्ध ही नहीं है। कुछ बसों की फॉग लाइटें टूट चुकी हैं और बदलवाने के इंतजार में हैं, जबकि कई बसों में फॉग लाइटें लगी ही नहीं हैं।

अधिकारी के अनुसार
अधिकांश बसों में फॉग लाइट लगवा दी गई हैं। नई बसों में ये लाइटें पहले से ही लगी हुई आती हैं। सभी बसों में रिफ्लेक्टर टेप लगा दिए गए है। जल्द ही हमें और फॉग लाइटें मिल जाएंगी, जिसके बाद सभी बसों में ये सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। एक सप्ताह में सभी बसों में पीली लाइट लगा दी जाएंगी। -जगबीर सिंह, एसएसआई, दादरी रोडवेज डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें