फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे व्यवस्था... रोडवेज बसें अस्पताल में, गेहूं बस स्टैंड पर और एंबुलेंस बाहर

Mon, 22 Apr 2024 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

बस स्टैंड परिसर गेहूं से अटा पड़ा है। पीएचसी में बसें खड़ी की जा रहीं हैं। बाढड़ा मंडी का दायरा छोटा पड़ने के कारण बस स्टैंड परिसर में गेहूं उतरवाया गया है। क्रांतिकारी चौक से बसों का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पीएचसी परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। बाढड़ा के बस स्टैंड परिसर में लगी गेहूं की ढेरियां। - फोटो : रमेश शांडिल्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के तमाम दावों व तैयारियों के बावजूद गेहूं व सरसों की खरीद में पूरे प्रदेश में भारी अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल में तो हाल ये हो गया कि अनाज मंडी में गेहूं रखने के लिए जगह ही नहीं बची। अनाज की आवक बढ़ने के कारण कस्बे की अनाज मंडी का दायरा छोटा पड़ गया है। ऐसे में एजेंसी को बस स्टैंड परिसर में गेहूं उतरवाना पड़ रहा है। यह परिसर गेहूं से अटा पड़ा है। रोडवेज बसों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ा करना पड़ रहा है। बसों के अस्पताल परिसर में खड़े होने से एंबुलेंस बाहर रोड पर लगानी पड़ रही हैं। यात्रियों के लिए बसों का संचालन क्रांतिकारी चौक से किया जा रहा है।

विज्ञापन


बाढड़ा उपमंडल में 52 गांव हैं। वहां के ज्यादातर किसान अपनी उपज बाढड़ा मंडी में पहुंचाते हैं। बाढड़ा मंडी का दायरा फसलों की आवक के लिहाज से काफी कम है और हर साल अनाज मंडी में जगह की कमी के कारण खरीद रोकनी पड़ती है। मंडी में सरसों के साथ यहां गेहूं की खरीद भी होती है।

इस मंडी में 1.04 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 60,000 क्विंटल का उठान हो चुका है जबकि 44,000 क्विंटल सरसों अब भी मंडी में पड़ी है। गेहूं की आवक भी काफी ज्यादा है लेकिन खरीद ढाई हजार क्विंटल की ही हो पाई है।
विज्ञापन


सरसों से मंडी अटने के कारण अधिकारियों को बाढड़ा बस स्टैंड परिसर में गेहूं उतरवाना पड़ा। इस कारण यहां से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा।

छह खराब बसें भी पीएचसी में खड़ी
बस स्टैंड प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि कस्बे के बस स्टैंड परिसर में अस्थायी मंडी बनाई गई है। इस कारण रात के समय बसें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी की जा रहीं हैं जबकि सुबह के समय मुख्य क्रांतिकारी चौक से संचालन किया जा रहा है। छह खराब बसें भी पीएचसी परिसर में खड़ी की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें