फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी चौक पर नाकाबंदी, 75 वाहनों की जांच, छह के चालान काटे

Sun, 18 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चरखी दादरी पुलिस ने रावलधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान 75 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले छह वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे पांच लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व डीएसपी धीरज कुमार ने किया, जबकि इंस्पेक्टर नफे सिंह की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की मदद से डिक्की, सीटों के नीचे व अन्य हिस्सों की तलाशी ली। अभियान का उद्देश्य अपराध रोकना, अवैध नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना था। डीएसपी धीरज कुमार ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें