फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गड्ढों से अटी है शहर की सड़क घायल हो जाएंगे चले जो बेधड़क

Sun, 17 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

शहर की तीन सड़कों में 600 मीटर की लंबाई में बने हैं 76 गड्ढे, दर्द मिलने के साथ ही हादसों का भी खतरा
जर्जर सड़कों से आवागमन में लोगों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें, विभागों ने अब तक नहीं दिया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की सड़कों में गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें तो हो ही रही हैं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ रही हैं। स्थिति यह है कि यदि इन सड़कों पर बेधड़क होकर चले तो घायल होना निश्चित है। फिजियोथेरेपी यूनिट की पिछले दो माह से बढ़ी ओपीडी इसकी गवाह है। शनिवार को संवाददाता ने शहर की तीन सड़कों का जायजा लिया तो 600 मीटर लंबी सड़कों में 76 गड्ढे मिले।
शहर के बाजारों में भरने वाले बारिश के पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध करने के नाम पर तोड़ी गई सीसी सड़कों में गहरे गड्ढे हैं। संबंधित विभागों ने सड़कें ठीक करने के नाम पर इंटरलॉक टाइलें लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन दुपहिया वाहन चालक इन सड़कों पर गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार नरेश फोगाट, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुदेश वर्मा, मुकेश जैन, प्रवीन जांगड़़ा, अशोक गुप्ता व प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि संबंधित एजेंसी ने टाइलें लगाते समय सड़कों का लेवल सही नहीं किया। इस कारण वाहनों के आवागमन से टाइलें धंस गई हैं। अब इन धंसी टाइलों ने गड्ढों का रूप ले लिया है।

किस सड़क पर कितने गड्ढे
1- परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड
भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक को जाने वाली सड़क से हर रोज करीब पांच हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैंं। करीब 250 मीटर लंबी सड़क में 29 जगहों पर गड्ढे हैं। ये यहां से गुजरने वाले दुपहिया चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
2- लाला लाजपतराय चौक से काठ मंडी रोड
लाला लाजपतराय चौक से लेकर काठमंडी और पुराना झज्जर रोड तक सड़क की हालात दयनीय है। 300 मीटर लंबी सड़क में 37 गड्ढे हैं। सीवर मैनहाेल भी लेवल से ऊपर हैं। इससे प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले 7,000 से अधिक वाहन चालक परेशानी का सामना करते हैं।
3- परशुराम चौक से कोर्ट के मुख्य गेट तक
शहर का सबसे व्यस्त रोड होने के कारण कोर्ट रोड से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। करीब 50 मीटर की दूरी में इस सड़क में 10 स्थानों पर गड्ढे हैं। सभी अधिकारियों का आवागमन इसी रोड से होता है। इसके बावजूद अब तक यहां बने गड्ढों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

वर्सन:
इन सड़कों का एस्टीमेट बना लिया गया है। सड़कों पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य नहीं होने के कारण काम रोका गया है। पानी की लाइन बिछने के बाद टेंडर निकालकर जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
फोटो: 28
परशुराम चौक के पास बने गड्ढे में असंतुलित बाइक को संभालता चालक। संवाद
फोटो: 29
काठ मंडी क्षेत्र में उखड़ी इंटरलॉक टाइल। संवाद
फोटो: 30
कोर्ट रोड स्थित सिटी थाने के सामने ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें