फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जोहड़ खोदाई करने पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को सौंपा मांगपत्र

Sun, 17 Nov 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर में सामलाती भूमि पर जोहड़ खोदाई करने पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को मांगपत्र देकर खोदाई पर रोक लगवाने की मांग की है। इस पर राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को तुरंत काम बंद कर सारी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजने का आदेश दिया है।
सरपंच अशोक कुमार की अध्यक्षता में गांव के मौजिज ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को मांगपत्र दिया। मांगपत्र में कहा गया कि गांव में और जोहड़ की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि भूजल विभाग बिना पंचायत प्रस्ताव के ही जोहड़ की खोदाई का कार्य कर रहा है। पहले से गांव में दो जोहड़ हैं। चार दिन पूर्व एसडीएम ने एसडीओ सूरजभान और जेई दीपक कुमार को आदेश दिया था कि जब तक सारे मामले का समाधान न हो तब तक जोहड़ की खोदाई न की जाए। अधिकारी अब भी डटे हुए हैं।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने ग्रामीणों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और मौके पर सिंचाई विभाग विभाग के अधीक्षक अभियंता को दूरभाष पर खोदाई कार्य को तुरंत प्रभाव से रोकने का आदेश दिया।
इस अवसर पर विजय खोरड़ा, सूबेदार राजेंद्र सिंह, मांगेराम, मोतीराम जांगड़ा, रामरूप, नवरत्न, सुखबीर सिंह, आनंद सिंह, राम अवतार, कृष्ण कुमार, सुंदर आदि मौजूद रहे।
फोटो -41
जोहड़ खोदाई के विरोध में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को ज्ञापन देते लोग।






राज्यसभा सदस्य ने माता के दरबार में पूजा कर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। श्रीसंकट मोचिनी देवी काकड़ौली धाम में स्वामी दिनेशानंद महाराज के सानिध्य में संचालित श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने माता के दरबार में पूजा कर आशीर्वाद लिया।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि धर्म में ही शांति, सहनशीलता, मानवता व अपनापन सीखने को मिलता है। भारतीय सनातन धर्म के समक्ष आज विश्व नतमस्तक है। धरा पर धर्म ही सच्चे जीवन का रास्ता है। मानव जीवन में धर्म ही हमें अच्छे-बुरे की पहचान कराता है। सही मायनों में जीवन के रहस्य से अवगत करवाता है। इस धर्मनगर के संस्थापक स्वामी भगवानदेव परमहंस ने सदैव नारी शिक्षा, गोसेवा के लिए विधायक तक का पद ठुकरा दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता विजय खोरड़ा, हेमराज, हुकमचंद दिल्ली, कृष्णलाल गर्ग, हीरालाल शास्त्री, शीशराम शर्मा, पूर्व एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, बजरंग लाल आदि मौजूद रहे।
फोटो 42
श्रीसंकट मोचिनी देवी काकड़ौली धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में हवन में आहुति डालतीं किरण चौधरी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें