फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एथलेटिक्स में ऋषभ साहू को मिला हरियाणा चैंपियनशिप अवाॅर्ड

Fri, 13 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खिलाड़ी ऋषभ साहू। स्रोत कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। एथलेटिक्स में ऋषभ साहू को ऑल हरियाणा चैंपियन और रजत पदक जबकि धोनी ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 7 से 11 दिसंबर तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें जिले के दो खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें रानीला निवासी ऋषभ साहू ने डिस्कस थ्रो में भाग लिया और अपना खेल कौशल दिखाया। ऋषभ ने तीन मुकाबले लड़े और पहले दो मुकाबले जीतने के बाद अंतिम में हार गए। इसके बाद उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ और रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अब तक खिलाड़ी ने एथलेटिक्स में 20 पदक हासिल किए हैं। उसकी इन उपलब्धियों के आधार पर ही उसे ऑल हरियाणा एथलेटिक्स चैंपियन से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच विजय शेखावत ने बताया कि गांव कालूवाला निवासी धोनी ने भी इसी स्पर्धा में भाग लिया और 800 मीटर दौड़ में अपना खेल कौशल दिखाया। वह भी स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहा, लेकिन, कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। अब तक धोनी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने बधाई दी। इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें