संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कारी धारणी में बिजली आपूर्ति का समय बदलने की मांग को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया। ग्रामीणों ने ढिगावा बिजली एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव की मांग की है।
ग्रामीण संदीप सांगवान, सुमेर, रोशन, राजकुमा, धर्मराज, दलबीर, जसवंत, बलवान, बंटी आदि ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति रात को साढ़े नौ से सुबह साढ़े पांच बजे तक की जाती है। ग्रामीणों ने वीरवार को बिजली घर पहुंच कर रोष जताया और एसडीओ को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव की मांग की। ताकि, लोगों को सुबह पानी आपूर्ति के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव नहीं किया तो बिजली घर पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया जाए। ताकि, लोगों को सुबह के समय बिजली मिल सके और अपने घरेलू कार्य कर सकें। इस मौके पर दीपक,देवेंद्र, सुमित, अशोक, राजेश, सुनील, नरेश, जावीर, सरपंच कविता, सतेंद्र, हरपाल, सोमबीर, अजीत आदि मौजूद रहे।