फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रिंकू बने हलवाई एसोसिएशन के प्रधान, सस्ती रसोई खोलनी की घोषणा की

Thu, 25 Jan 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
निजी होटल में बैठक के दौरान रिंकू जोगी को माला पहनाकर बधाई देते हलवाई एसोसिएशन सदस्य। स्रोत: एस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हलवाई एसोसिएशन की बैठक बुधवार को शहर की एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अमीलाल सैनी, रामअवतार व मोहन ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य सोमबीर जोगी ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से रिंकू जोगी को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके बाद रिंकू जोगी ने अपने प्रधान पद की शपथ ग्रहण की और अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि वे हलवाइयों के अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे और हर परेशानी का मिलकर मिलकर समाधान किया जाएगा। रिंकू जोगी ने गरीब व्यक्तियों के लिए सस्ती रसोई खोलनी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस रसोई में हर व्यक्ति नाममात्र शुल्क में भरपेट खाना खा सकेगा। बैठक में मनोज कुमार, संजय, सोनू राव, नवीन सैनी, दीपक कुकरेजा, अरुण मित्तल, पंकज, काकू गोयल, नरसी सैनी, दिनेश कुमार, सुरेश हलवाई, बबलू जोगी, कुलदीप आदि ने रिंकू जोगी को माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें