फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से लौट रहे पिता-पुत्री पर किया हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में बाढड़ा थाना से लौट रहे पिता-पुत्री पर कार सवारों ने हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्री घायल हो गए और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घायल महिला ने हमले के आरोप अपने पति पर लगाए है। महिला की शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चांदवास निवासी सोनिया ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसे मायके छोड़ गए। इस संबंध में उसने एक शिकायत एसपी ऑफिस में थी। बुधवार को उन्हें हेल्प डेस्क पर बुलाया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि थाने से लौटते समय रास्ते में कार में उसके पति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। सोनिया ने बताया कि हमले में उसे और उसके पिता रघुबीर सिंह को चोटें लगीं और उन्हें सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने सोनिया के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें