फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड ने किसानों के खातों में डाली 5.67 करोड़ की भुगतान राशि

विज्ञापन
Hafed paid 5.67 crore in farmers' accounts - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद हैफेड ने बाजरा बेचने वाले किसानों के खातों में भुगतान राशि डालनी शरू कर दी है। बुधवार शाम को हैफेड ने पांच करोड़ 67 लाख का भुगतान किया है। हैफेड अधिकारियों के अनुसार सात अक्तूबर तक खरीदे 26 हजार 300 क्विंटल बाजरे का भुगतान आई-फार्म के आधार पर कर दिया गया।
विज्ञापन

दादरी जिले में एक अक्तूबर से बाजरा खरीद शुरू हुई थी। इस बार बाजरा खरीद प्रक्रिया धीमी चल रही है और भुगतान को लेकर भी किसान परेशान हैं। बुधवार शाम तक जिले में एक लाख 57 हजार 440 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। 15 अक्तूबर तक बाजरा बेचने वाले 3783 किसानों का 17 अक्तूबर तक भुगतान नहीं हुआ था। अमर उजाला ने किसानों की परेशानियों को देखते हुए 18 अक्तूबर के संस्करण में 3783 किसानों से खरीदा 23.30 करोड़ का बाजरा, 17 दिन बाद भी भगुतान नहीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद हैफेड अधिकारी हरकत में आए और बुधवार शाम को किसानों के खातों में पांच करोड़ 67 लाख रुपये की राशि डाल दी। हैफेड परचेज मैनेजर विरेंद्र सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर तक खरीदे गए बाजरा का भुगतान कर दिया गया है और बाकी बची राशि जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आई-फार्म के आधार पर किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

यहां से इतना खरीदा बाजरा और इतना हुआ उठान
21 अक्तूबर तक दादरी मंडी में 57810 क्विंटल बाजरे की खरीद और 47630 क्विंटल का उठान हुआ है। बौंदकलां में 6740 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है, जबकि 6070 क्विंटल का उठान हुआ है। झोझूकलां में 12160 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है और 7950 क्विंटल का उठान हुआ है। कादमा में 16350 क्विंटल बाजरा खरीदा गया, जबकि 12690 क्विंटल का उठान हुआ। रानीला में 7410 क्विंटल बाजरा खरीदा गया और 6090 क्विंटल का उठान हुआ। बाढड़ा में 18700 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई और 14480 क्विंटल का उठान हुआ है। दगड़ोली में 18410 क्विंटल बाजरा खरीदा गया और 15270 क्विंटल का उठान हुआ है। अटेला खुर्द में 20160 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई और 17810 क्विंटल का उठान हुआ।
विज्ञापन

आई फार्म के आधार पर हमने सात अक्तूबर तक की गई बाजरा खरीद का भुगतान कर दिया है। बाकी बचे किसानों के खातों में जल्द भुगतान राशि डाल दी जाएगी।
विरेंद्र सिंह, हैफेड परचेज मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें