फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बुनियाद परीक्षा का परिणाम जारी, जिले के 1,455 में से 473 विद्यार्थी उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें जिले के 473 विद्यार्थियों ने परीक्षा का पहला चरण पास किया और अब दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। विभाग की ओर इन विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। बुनियाद पहले चरण की परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इसमें जिले के 1,742 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,455 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। अब जारी हुए परिणाम में विभिन्न स्कूलों के 473 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका हरिया की छात्रा कनिका ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। कनिका ने 200 में से 159 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है। वहीं, दूसरे स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंदकलां की छात्रा भावना रहीं और उसने जिला स्तर पर 149 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह बौंदकलां स्कूल के छात्र पीतांबर ने 128 अंकों प्राप्त कर जिला स्तर पर तीसरा स्थान पाया है।



वहीं जिले में शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ओवरऑल श्रेष्ठ रहा है। इस स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूडीवाला किशनपुरा के 13 विद्यार्थी और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंदकलां के 12 विद्यार्थी परीक्षा पास कर दूसरे चरण में पहुंचे हैं।
विज्ञापन




28 जनवरी को होगी दूसरे चरण की परीक्षा

पहले चरण पास सभी 473 विद्यार्थियों को दूसरे चरण में जाने का मौका मिलेगा। अब विभाग की ओर से 28 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए अंतिम परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा और इसके बाद उनका शैक्षणिक स्तर शुरू होगा।







पास होने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

बुनियाद परीक्षा शिक्षा विभाग की विशेष पहल है। इसका उद्देश्य छात्रों में बुनियादी शैक्षणिक कौशल का विकास करना है। इसके लिए हर खंड में एक-एक बुनियाद केंद्र बनाया हुआ है। अंतिम चरण में सफल विद्यार्थियों को खंड स्तर पर स्थापित बुनियाद केंद्र पर कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई करवाई जाती है। इस दौरान उन्हें निशुल्क शिक्षा, निशुल्क वर्दी, यात्रा भत्ता, निशुल्क पुस्तकें व शैक्षणिक भ्रमण करवाकर उनका ज्ञान बढ़ाया जाता है।




विभाग की ओर से बुनियाद परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इसमें 473 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अब ये विद्यार्थी दूसरे की चरण की परीक्षा में भाग लेंगे और अपनी योग्यता साबित करेंगे। परीक्षा उनकी शैक्षणिक योग्यता को निखारने और आगे बढ़ने का प्रमुख चरण है।
विज्ञापन


- कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें