फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित

Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/चरखी दादरी। राव तुलाराम स्टेडियम में चार दिसंबर से 16 दिसंबर 23 तक आयोजित भर्ती रैली के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। योग्यता सूची में अधिकतम उम्मीदवारों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने पूरे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सेना भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में चयन योग्यता में अग्निवीर जनरल ड्यूटी 651 उम्मीदवार, अग्निवीर टेक्निकल 57 उम्मीदवार, अग्निवीर ट्रेड्समैन 18 उम्मीदवार हैं। साथ ही अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) 1 उम्मीदवार और हवलदार एसवीवाई ऑटो कार्टो 5 उम्मीदवार का भी चयन हुआ हैं। सेना भर्ती कार्यालय चार जिलों चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए जिम्मेदार हैं। सभी सफल उम्मीदवार 28 फरवरी से प्रशिक्षण के लिए संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों को भेजने के लिए चरखी दादरी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

अंबाला कैंट में होगा स्क्रीनिंग टेस्ट

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि पैराशूट (एसएफ) के लिए वाॅलंटियर जाने वाले अग्निवीर उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट भी देना होगा। इसका आयोजन अंबाला कैंट में होगा। सभी सफल उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह प्रशिक्षण के लिए प्रेषण तक आगे की कार्यवाही के लिए जल्द से जल्द कार्यालय में रिपोर्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें