फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

Mon, 26 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां में पीएम के मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता व राजेश बंटी।
विज्ञापन
बौंदकलां। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बंटी ने गांव बौंदकलां में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात का 110वां एपिसोड सुना। इसमें प्रधानमंत्री ने लोगों के खान-पान को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के योगदान में महिलाओं के कार्यों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि रसायनों से हमारी धरती मां को जो पीड़ा हो रही है उसे बचाने में मातृ संस्था का बड़ा योगदान है। देश में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को बढ़ा रहीं हैं।
राजेश ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक भारतवासी और उनके स्वास्थ्य को समृद्ध बनाने के लिए गंभीर हैं। अब लोकसभा चुनाव के लिए हमें बूथ स्तर तक काम करना होगा। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, वाइस चेयरमैन डॉ. संदीप परमार, सत्यपाल चीफ, संजय, कृष्ण, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने इमलोटा में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

चरखी दादरी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड गांव इमलोटा में सुना। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश में महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में उभरने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का साथ देना बहुत जरूरी है। मन की बात कार्यक्रम में डॉ. रमेश कलकल, अमरजीत कलकल, पंडित बनारसी, अमित, दर्शना, बबीता, नेहा, कमला, रजनी, समय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें