फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रवेश उत्सव के लिए चरखी दादरी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीईओ कृष्णा फौग
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकारी स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने और जिले को ड्रॉप आउट मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग 23 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव मनाएगा। इसके लिए शुक्रवार को डीईओ कृष्णा फौगाट ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी और आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में सभी हित धारकों की सरकारी विद्यालयों में अधिकतम विद्यार्थियों का दाखिला करवाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि 23 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी इस सूचना को लोगों के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को सत्र 2023-24 के पहली से आठवीं, नौंवी और 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी और एक अप्रैल से सरकारी विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- राजकीय स्कूल में सरकार की ओर से दी जा रहीं सुविधाएं
डीईओ फौगाट ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों के गुणात्मक शिक्षा देने के प्रति वचनबद्ध है। पहले से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी, पुस्तकें, स्कूल बैग, स्टेशनरी और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। कक्षा छठी और नौवीं तक के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल दी जाती है। मेधावी विद्यार्थियों को कई छात्रवृतियां दी जाती हैं।
विज्ञापन

आईआईटी/जेईई मेन्स, नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को बुनियाद और सुपर हंड्रेड कार्यक्रम के तहत निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाती है। इसी प्रकार 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट और डाटा सिम बांटे जाते हैं ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन भी अपने अध्ययन के कार्य को पूर्ण कर सकें।
- एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर यातायात व्यवस्था का भी प्रावधान
डीईओ फौगाट ने बताया कि छात्र परिवहन सुरक्षा योजना भी संचालित है। इसके तहत एक किलोमीटर से अधिक दूरी के विद्यालयों में जाने की निशुल्क व्यवस्था सभी विद्यार्थियों के लिए करवाई गई है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की गई है।

- ये रहे मौजूद
बैठक में बिरही कलां डायट के प्राचार्य ज्ञानेंद्र, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, बीईओ दादरी राजबाला मलिक, बीआरसी रामचंद्र, सुशील व नवरत्न पांडे, एपीसी संदीप व रमेश, बीआरपी पवन, डीएमएस मीनाक्षी, ई-अधिगम परियोजना के कोऑर्डिनेटर नवीन और उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें