फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं व विभागीय कामकाज के लिए 11 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 08 Oct 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर ढंग से संचालित करने व विभागीय कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 11 चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं और योजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। सिविल सर्जन की ओर से जारी कार्यालय आदेश में अधिकारियों को उपसिविल सर्जन/नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुमन तंवर के अनुसार डॉ. नवदीप सिंधु को एनएचएम, एमएमआईवाई, एसकेएस, केंद्रीय स्टोर, ई-प्रोक्योरमेंट, मानसिक स्वास्थ्य और एचडब्ल्यूसी-एएम के कार्यों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. बिजेंद्र को डीएमएस के साथ भवन, एनक्यूएएस, गुणवत्ता, स्वच्छ हरियाणा मिशन, एबीडीएम, एनीमिया मुक्त भारत, आईपीएचएस और ओरल हेल्थ मास मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव बेनीवाल शिकायत और लापरवाही से संबंधित मामलों को देखेंगे।
डॉ. अंकुर नागर को मेडिकल शाखा, मेडिकल हैंडलबुक, क्रॉनिक डिजीज, सभी प्रतिष्ठान ई-01 से ई-04, ई-उपचार, आरटीआई, कोर्ट केस तथा जन्म-मृत्यु से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं। इसी तरह डॉ. आशीष मान को डीआईओ, कोविड, ई-ऑफिस, बीएमडब्ल्यू, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. राहुल अरोड़ा परिवहन, आरटीएस, एनआईडीडीसीपी, आयोडीन की कमी, टीबी और एनटीसीपी से जुड़े कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कमल कुमार को वीबीडी, आईडीएसपी, एनआरसीपी और एनपीपीसीएसई नीरोगी से संबंधित कार्य दिए गए हैं। डॉ. संदीप कुमार पीएनडीटी, एमटीपी, परिवार कल्याण, आपदा प्रबंधन, आरबीएसके, आरकेएसके और स्कूल हेल्थ कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी होंगे। वहीं डॉ. सुमित चाहर को सीईए, एचकेआरएन, एनपीसीबी, उपकरण और पीपीपी मोड से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं। डॉ. नीरज कादियान सीएम विंडो, सीएम अनाउंसमेंट, एसएमजीटी, स्वागत हरियाणा पोर्टल, साक्षात्कार एवं अप्रेंटिस, डीएनओ, एचडीयू/आईसीयू (पीडियाट्रिक), जन संवाद, विधानसभा प्रश्न, 15वें वित्त आयोग, चुनाव और समाधान शिविर का कार्य देखेंगे। वहीं डॉ. भूपेंद्र को एनपीपीसीडी, अंगदान, डीआईपीएचएल, ब्लड बैंक, रक्त संबंधी बीमारियां, एनवीएचसीपी, एएमआर, एनसीडी, एनएसीपी, एनपीसीएचई और ई-संजीवनी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें