फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोर्ट रोड का मरम्मत कार्य शुरू, 10 हजार लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़े गए कोर्ट रोड का मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवा दिया है। करीब 15 दिन के अंदर ये कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद यहां से गुजरते समय वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। करीब 200 मीटर की लंबाई में सड़क का मरम्मत कार्य होना है और इससे प्रतिदिन करीब दस हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि स्ट्रॉम वाटर परियोजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने सदर थाना के पीछे स्थित जोहड़ से लेकर वाया कोर्ट रोड होते हुए सरदार झाडू सिंह चौक तक पाइप लाइन डाली है। इसके चलते कोर्ट गेट के सामने से लेकर परशुराम चौक तक और परशुराम चौक से लेकर सरदार झाडू सिंह चौक तक बीचोबीच सड़क उखाड़ी गई थी। इसके बाद से ही यहां से वाहन चालकों का गुजरना दूभर बना हुआ है।
वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी ने सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि मरम्मत कार्य शुरू होने के बावजूद इस मार्ग पर ट्रैफिक नहीं रोका गया है। ट्रैफिक का आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है जबकि मरम्मत कार्य भी साथ में चल रहा है।
विज्ञापन

दस लाख रुपये आएगी लागत
कोर्ट के सामने से भगवान परशुराम चौक तक 200 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किया गया था जो अलॉट हो चुका है। एजेंसी ने सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और इसके तहत यहां इंटरलॉकिंग टाइलें बछाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब दस लाख रुपये लागत आएगी।

- पहले समतल होगी सड़क, फिर बिछेंगी टाइलें
शहर का मुख्यमार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक राहगीर व वाहन गुजरते हैं। सड़क को धंसने से बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग डेढ़ मीटर गहराई को भरने के लिए बालू मिट्टी व पत्थर डालकर समतल किया जाएगा और इसके बाद यहां इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी।


-सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पाइप लाइन डालने के लिए करीब डेढ़ मीटर गहराई में सड़क खोदी गई थी। 15 दिन के अंदर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-निशांत कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें