फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 18 जलघरों का मरम्मत कार्य रुका, अब सितंबर में होगा शुरू

Sun, 23 Jul 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पड़ा चंपापुरी जलघर का पानी भंडारण टैंक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 45 साल पुराने एवं जर्जर जलघर टैंकों के बेड रिपेयर और लिफ्टिंग सिस्टम का काम भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। जिलाभर के 30 जलघरों में बेड रिपेयर के साथ नए चेंबर लगाए जाने हैं। विभाग ने पिछले दिनों ही काम शुरू किया था लेकिन अब बंद हो गया है। अब यह काम सितंबर के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो सकेगा। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद करीब 1.30 लाख की आबादी को राहत मिलेगी। वहीं, विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि मौसम अनुकूल होते ही एजेंसी काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

जिला में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए 18 जलघरों में काम शुरू हुआ था। जलघर नहरी पानी से जल्दी भरें इसके लिए लिफ्टिंग सिस्टम भी बनाए जाने हैं। इसके तहत मोटरों की क्षमता बढ़ेगी। जनस्वास्थ्य विभाग सरकार इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ का बजट खर्च करने जा रहा है। दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना है।
दरअसल, जल जीवन मिशन योजना के तहत जिला में पेयजल आपूर्ति में सुधार होना है ताकि हर घर में नल हो और उसमें प्रतिदिन पानी पहुंचे। जिला में पिछले 45 सालों से पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। अब तक सब पुराने ढर्रे पर ही चला आ रहा है। आबादी हर साल बढ़ रही है लेकिन पेयजल क्षमता में इजाफा नहीं हो पा रहा। यही वजह है कि खासकर गर्मी के सीजन में शहर और गांवों में पेयजल संकट बना रहता है। शहर में तो सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट बना रहता है। एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

- एक साल से पेयजल आपूर्ति पर काम कर रहा विभाग
पिछले एक साल से जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर और गांव दोनों को फोकस किया गया है। शहर में तीन नए वाटर टैंक भी बनने हैं। इतना ही जिले में 1.76 लाख मीटर लंबी पेयजल लाइनें भी डाली जानी हैं। यह काम भी बारिश की वजह से रुक गया है। अब जिलावासियों को सितंबर तक पेयजल लाइन डालने का इंतजार करना पड़ेगा।
- जलघरों में होने हैं ये कार्य
योजना के तहत 30 जलघरों की मरम्मत भी होनी है। जलघरों के बेड रिपेयर किए जाएंगे। चेंबर बदलकर नए लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मोटरों की क्षमता बढ़ेगी और वाटर टैंकों की रिपेयर होनी है। पानी फिल्टर सिस्टम को अपडेट किया जाएगा ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार आ सके। निर्माण के बाद इनकी सुध नहीं ली जा सकी है। गांव रानीला, बौंदकलां, सांवड़, रावलधी, भागेश्वरी, इमलोटा, चरखी, पैतावास कलां, रासीवास, खातीवास,लोहरवाड़ा, घिकाड़ा के अलावा झोझूकलां ब्लॉक में जलघरों की मरम्मत होनी है।
-डीआई पाइप लाइन बिछेंगी जलघरोंं में
पानी डाले जाने के लिए डीआई पाइप लाइन बिछाई जानी हैं। नहरी पानी के लिए लिफ्टिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा ताकि मोटर से पानी का उठान कर जलघरों को जल्दी भरा जा सके। इस समय अधिकतर जलघरों को ओपन नालों से भरा जाता है। नाले खराब स्थिति में हो चुके हैं। अब पूरा सिस्टम अंडरग्राउंड और लिफ्टिंग सिस्टम पर आधारित होगा। इससे पानी की गुणवत्ता एवं क्षमता में भी सुधार आएगा। पानी की बर्बादी नहीं सकेगी। इसके तहत विभाग प्रत्येक घर तक पाइप लाइन बिछाएगा। जहां लाइनें खराब हैं उनके समानांतर नई लाइनें बिछाई जाएंगी।
- मानकावास और डुडीवाला नंदकरण में बनने हैं नए जलघर
गांव मानकावास और डूडीवाला नंदकरण में नए जलघर बनने हैं। गांव बलकरा, घसोला व मंदोला के साथ लगते गांवों के लिए नहरी पानी के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस प्रकार इन सारे कार्यों पर विभाग करीब 10 करोड़ का बजट खर्च करने जा रहा है। अब मानसून की बारिश के कारण काम बंद हो गया है। न तो खुदाई काम हो पा रहा है और न ही सीमेंट से जुड़े काम हो पा रहे हैं। ऐसे में काम ठप हो गया है। अब सितंबर अंतिम सप्ताह में यह काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


बारिश के कारण जगह जगह जलभराव होने की वजह से काम बाधित बना हुआ है। करीब 20 जलघरों पर काम चल रहा था। अब तो बारिश सीजन के बाद ही काम गति पकड़ पाएगा।
-जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें