फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वैध कॉलोनियों में बहेगा राहत का पानी सर्वे के बाद बदली जाएंगी जर्जर लाइनें

Wed, 14 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
: शहर के चंपापुरी क्षेत्र में कच्ची पड़ी गली, जहां पेयजल लाइन बिछाने का काम होगा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में वैध हुई कॉलोनियों में पेयजल सुविधा मुहैया करवाने व जर्जर सीमेंट की पाइप लाइनों को बदलने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे का काम जनवरी महीने तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 25 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने का एस्टीमेट तैयार कर बजट बनाने का काम किया जाएगा। बजट को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो पाएगा। शहर में वैध हुई कॉलोनियों में पर्याप्त पानी सप्लाई करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से लोहे की पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियों का सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में फिलाहल 25 किलोमीटर लंबी पेयजल बिछाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। इसके लिए एजेंसी जरूरत अनुसार लाइन के लिए सर्वे का काम कर रही है। जनवरी महीने में सर्वे का पूरा काम होने की उम्मीद है। इसके बाद प्राथमिकता से वैध काॅलोनियों में पेयजल लाइन डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शहर में टूटी या जर्जर पेयजल लाइनों को भी बदलने का कार्य होगा।
विज्ञापन




इन कॉलोनियों के क्षेत्र हुए वैध

नगर योजनाकार विभाग की ओर से शहर की चंपापुरी, पूर्ण नगर, कॉलेज रोड, हरी नगर, आदर्श नगर, गामड़ी क्षेत्र, गांधी नगर, शंकर कॉलोनी व नई अनाज मंडी के पीछे स्थित कॉलोनियों के कुछ हिस्सों को वैध किया गया था, लेकिन कॉलोनियां वैध न होने से वहां सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। जिससे लोगों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था।

20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा



वैध काॅलोनियों में जहां पहले पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए जेब से रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं पेयजल बिछाने के बाद लोगों को आर्थिक लाभ मिलगा, वहीं पर्याप्त पानी मिल सकेगा। योजना से कालोनियों में रहने वाले 20 हजार लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन




जल्दी बनवाया जाएगा एस्टीमेट

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई धीरेंद्र सांगवान ने बताया कि सर्वे का काम पूरा करवाने के बाद एस्टीमेट बना मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्कऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।




कॉलोनियां वैध नहीं होने के कारण पेयजल लाइन बिछाने का कार्य नहीं हो रहा था। अब काॅलोनियों के अप्रूव्ड होने के बाद सीवर व पेयजल लाइन लाइन डलवाई जाएंगी। ताकि स्थानीय लोगों की पेयजल संबंधित परेशानी का स्थाई समाधान हो सके।
विज्ञापन

- धीरेंद्र सांगवान, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें