बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी वीरवार को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि एक मरीज ने संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलें में 6652 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन भी लगाई गई। इसके साथ ही जिले में वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या दो लाख दस हजार का आंकड़ा पार कर गई है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को कोरोना जांच के लिए 459 सैंपल लिए गए। जिले से अब तक 195885 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 503 की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 5054 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 190331 की निगेटिव आई है और 137 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 4909 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इस समय जिले में पांच कोरोना एक्टिव केस हैं और सभी होम आइसोलेट हैं।
बाढड़ा में हुआ सबसे अधिक टीकाकरण
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 17 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया और सबसे अधिक वैक्सीनेशन बाढड़ा में किया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को 18 प्लस और 45 प्लस की कैटेगरी में सेशन लगाए गए। सिविल अस्पताल में 734, एमसीएच में 11, बौंदकलां में 311, इमलोटा में 226, अचीना में 70, रानीला में 430, सांवड़ में 192, झोझूकलां में 902, बलकरा में 552, संतोकपुरा में 530, मानकावास में 352, माई कलां में 143, गेपी में 508, बाढड़ा में 956,और छपार में 248 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।