फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: काठ मंडी और चरखी गेट रोड का होगा पुनर्निर्माण, 3.73 करोड़ की मंजूरी

Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की खस्ताहाल सड़क। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मुख्यमार्गों में शामिल काठ मंडी सड़क और चरखी दरवाजा से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे 148बी तक जाने वाली सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने इन दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 3.73 करोड़ रुपये की निविदाएं एजेंसी को अलॉट कर दी हैं। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर एजेंसियों को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इन दोनों सड़कों का पुनर्निर्माण होने से हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी में स्थित करीब 100 वर्ष पुरानी काठ मंडी की सड़क का 16 साल पहले निर्माण करवाया गया था। जबकि यह व्यापार का भी बड़ा केंद्र है। लंबा अरसा बीतने के बाद मौजूदा समय में यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने के नाम पर भी सड़क को उखाड़ा गया था। इसके बाद मरम्मत करते हुए सड़क पर इंटरलॉक टाइलें तो बिछा दी गई, लेकिन उनका भी लेवल सही नहीं है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, पैदल राहगीरों के साथ-साथ ग्राहकों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी को निविदा अलॉट कर दी है।
चरखी गेट से एनएच 148बी तक सड़क भी हो चुकी है जर्जर
पुराना शहर स्थित चरखी गेट से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे 148बी तक जाने वाली सड़क की हालत भी लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। इस सड़क पर काफी गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं जिससे बरसात के दिनों में यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि यह सड़क शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है। हालात ये हैं कि सड़क जर्जर होने से वाहन चालकों ने यहां से गुजरना भी बंद कर दिया है। इसी परेशानी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण की योजना भी तैयार की गई थी।
विज्ञापन

दोनों सड़कों पर खर्च होंगे 3.73 करोड़ रुपये
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की काठ मंडी की सड़क के पुनर्निर्माण कार्य पर नगर परिषद की ओर से 92.45 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं चरखी गेट से नेशनल हाईवे 148बी महेंद्रगढ़ रोड तक जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण कार्य पर 2.81 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
वर्जन
शहर की काठ मंडी और चरखी दरवाजा से नेशनल हाईवे 148बी तक जाने वाली दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए निविदाएं एजेंसी को अलॉट कर दी गई हैं। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। दोनों सड़कों का पुनर्निर्माण होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें