फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और गठबंधन सरकार का असली चेहरा सबके सामने : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस और गठबंधन सरकार का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है। कांग्रेस से जो उम्मीद किसानों ने लगाई उस पर न पहले यह पार्टी खरी उतरी थी न आज उतरी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके खासमखास जिस तरह से सीधे धरातल पर नहीं उतरे, उससे साफ हो गया कि उन्होंने भाजपा का विरोध करने की बजाय सरकार के कदमों को समर्थन ही दिया है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव ने अभय चौटाला ने जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इनेलो का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जिला कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय पंचगांवा ने की जबकि बतौर मुख्य वक्ता पार्टी प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह भारती मौजूद रहे।
इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश के किसान जान चुके हैं कि चाहे लॉकडाउन हो या अन्य कोई भी विषम स्थिति किसान आंदोलन की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।
विज्ञापन

एक और प्रदेश के किसानों को उनकी गेहूं की फसल की कीमत महीनों से नहीं मिल रही तो दूसरी और पड़ोसी राज्यों से सरसों और गेहूं की फसल सरकारी इशारों पर धल्लड़े से बिकी हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, प्रदेश सचिव आनंद श्योराण, जिला प्रभारी राजेश गोदारा, अजीत लितानी, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह, अधिवक्ता दरियाव सिंह, युवा जिला अध्यक्ष बबलू श्योराण, बाढड़ा हलका प्रधान सत्यवान शास्त्री, दादरी हलका प्रधान कृष्ण, जिला प्रेस प्रवक्ता संत श्याम कलां, महेंद्र शास्त्री, जगबीर सिंह डोहकी आदि मौजूद रहे।
सुप्रीमो ओपी चौटाला के बाहर आने से अच्छे दिनों की हुई शुरुआत
प्रधान महासचिव ने कहा कि सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के साथ ही एक बार फिर से सुनहरे वक्त की शुरुआत दोबारा होगी। उनके नेतृत्व व अनुभव का भरपूर लाभ मिलेगा, जिसका असर अभी से दिखने लगा है। उन्होंने जिले से आए सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले संघर्ष के लिए जुट जाने व बूथ, जोन, हलका व जिला स्तर के मजबूत संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2024 में इस मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विपक्षी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे मंगली राम सहित उनके समर्थकों और अन्य दलों के युवाओं ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें