फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संघर्षों के बलबूते पाया मुकाम, बड़े पर्दे पर ओमकार बना चुके अपनी पहचान

Sun, 18 Jun 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखते अभिनेता ओमकार शर्मा (कोट में)।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी निवासी बॉलीवुड अभिनेता ओमकार शर्मा जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वो आतंकवाद के सफाया पर बन रही महाकाल नगरी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है और दिसंबर में यह रिलीज होगी। खास बात ये है कि ओमकार की ये चौथी बॉलीवुड फिल्म है और इनके अलावा वो एक टीवी सीरियल में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ओमकार शर्मा महज 21 साल के हैं और स्नातक करते ही महज 19 साल की उम्र में वो मुंबई पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म महाकाल नगरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आतंकवाद के सफाया पर बनी है और इसमें भ्रष्टाचार पर भी कटाक्ष किया गया है। ओमकार शर्मा ने बताया कि करीब छह माह के अंदर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और इसके बाद इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। अपने किरदार के बारे में बताते हुए ओमकार शर्मा ने बताया कि फिल्म में वो मुख्य अभिनेता के भाई का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म दो घंटे बीस मिनट की होगी और इसमें उनका किरदार आठ मिनट का है।
ओमकार ने बताया कि 2021 में वो मुंबई गए थे जबकि इससे पहले उन्होंने कभी थिएटर नहीं किया। मुंबई में सबसे पहले उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव से मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ओमकार ने बताया कि उन्होंने जनता कॉलेज से ग्रेजुएशन की और इसके तुरंत बाद मुंबई के लिए कूच कर दिया। शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इसके बाद एक के बाद एक कर उन्हें चार फिल्में और एक टीवी सीरियल मिला, जिसमें अभिनय के दम पर उन्होंने विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन


- इन फिल्मों और टीवी सीरियल में कर चुके काम
ओमकार शर्मा ने बताया कि महाकाल नगरी से पहले वो गोताखोर, वांटेड हिल्स और डेम ग्रेवियाड में काम कर चुके हैं। गोताखोर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने बताया कि गोताखोर के अलावा डेम ग्रेवियाड और वांटेड हिल्स रिलीज हो चुकी है जबकि शटडाउन अगस्त मेंं और महाकाल नगरी दिसंबर में रिलीज होगी। इनके अलावा लव एंड वार टीवी सीरियल में भी उन्होंने किरदार निभाया है।

- टिकटॉक पर मिली फैन फॉलोइंग ने बढ़ाया मनोबल
ओमकार शर्मा ने बताया कि उसे बचपन से ही अभिनय का शौक है। इसके बाद जब उसने टिकटॉक पर रील्स डालनी शुरू की तो उनकी फैन फॉलोइंग दस लाख पार पहुंच गई। यहां तक कि उस दौरान राजपाल यादव ने भी उनके हुनर को सराहा। इसके बाद टिकटॉक बंद होते ही वो मुंबई पहुंच गए। अब तक 50 ब्रांड ओमकार को साइन कर चुके हैं। इसके अलावा ओमकार ने वेब सीरिज डेथ वारंट में किया आडवाणी के साथ काम किया है।

- यहां होगी महाकाल नगरी की शूटिंग
ओमकार शर्मा ने बताया कि महाकाल नगरी राधा प्रोडक्शन हाउस की ओर से बनाई जा रही है और संजीव कुमार इसके निर्देशक हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर-प्रदेश, चंडीगढ़ और नैनीताल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें