चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गांव चरखी निवासी एक तस्कर के घर दबिश देकर 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान चरखी निवासी अक्षय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
स्पेशल स्टाफ एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव चरखी निवासी अक्षय गांजा बेचने और पीने का कार्य करता है। इस समय उसने अपने घर में नशीला पदार्थ रखा हुआ है। इस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना अक्षय बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके पशुबाड़े की तलाशी लेनी चाही तो आरोपी ने स्वयं पशुचारा के अंदर एक पॉलिथीन में छिपाकर रखा मादक पदार्थ टीम को निकालकर दे दिया। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ का वजन किया तो 800 ग्राम मिला। वहीं, आरोपी अक्षय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।