फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॅरियर काउंसिलिंग कर स्वावलंबी बनाने में जुटे आरसी पूनिया

Mon, 26 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आरसी पूनिया।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी आरसी पूनिया आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आरसी पूनिया जरूरतमंद लोगों, छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने में पिछले काफी वर्षों से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बैंक से सेवानिवृत्त पूनिया का मानना है कि जब तक हर हाथ को हुनरमंद नहीं बनाया जाएगा तब तक न गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और न देश विकसित की श्रेणी में आ सकता है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे वर्षों से निशुल्क कॅरियर काउंसलर की भूमिका निभाते हुए युवाओं का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से काफी संख्या में युवा स्वर्णिम भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आरटीआई के माध्यम से भी अनेक ऐसे कार्य किए हैं, जिससे लोगों को उनका हक मिल सका है।
आरसी पूनिया हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी तथा सामुदायिक विकास एवं पंचायती राज संस्थान भिवानी के सहयोग से जरूरतमंदों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे हैं। वे विद्यार्थियों, कारीगरों, किसानों, युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास काे दे रहे मजबूती : वर्तमान में वे पंचायती राज प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देकर ग्रामीण विकास को मजबूती दे रहे हैं। किसानों को उन्नत खेती, बागवानी और पशु नस्ल सुधार के लिए प्रेरित कर स्वावलंबन का रास्ता दिखा रहे हैं। साथ ही श्रमिकों व बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण संस्थाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें