फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रदर्शनी में रावलधी आईटीआई का मॉडल रहा प्रथम

Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी आईटीआई में प्रशिक्षुकों के मॉडल का अवलोकन करते विशेष। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 05
विज्ञापन

रावलधी आईटीआई में प्रशिक्षुकों के मॉडल का अवलोकन करते विशेष। स्रोत : विज्ञप्ति
फोटो 06
मंच से विजेताओं की घोषणा करते रावलधी आईटीआई के कार्यवाहक प्रभारी श्रीनिवास। स्रोत : विज्ञप्ति
- विश्व युवा कौशल दिवस पर रावलधी आईटीआई में भाषण स्पर्धा के साथ लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी, सांतौर आईटीआई के नाम रही भाषण प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित जिले के नोडल आईटीआई में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अनिल दलाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा, उन्होंने भाषण स्पर्धा में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई रावलधी से टर्नर व्यवसाय का मॉडल प्रथम, राजकीय आईटीआई रावलधी के फिटर व्यवसाय का मॉडल दूसरे और राजकीय आईटीआई रावलधी के टर्नर व्यवसाय का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई सांतौर प्रथम, राजकीय आईटीआई कलाली-बलाली दूसरे और राजकीय आईटीआई रावलधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि व कार्यवाहक प्रभारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजन में छपार बहुतकनीकी संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आईटीआई कार्यवाहक प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि आज के आधुनिकीकरण के युग में कौशल एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। हर इंसान में कोई न कोई कौशल जरूर होता है। आईटीआई में युवाओं को कौशल विकास के साथ आज के इंडस्ट्री के जरूरत के हिसाब से तकनीकी ज्ञान भी दिया जाता है। ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान दे सकें। इस दौरान वर्ग अनुदेशक राजेंद्र दहिया, कृष्ण कुमार, जोगेंद्र सिंह, विकास कुमार व समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें