फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.63 करोड़ के बजट से बनेगा रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग

विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को जर्जर बाईपास का निरीक्षण करते हुए हाउसिंग बोर् - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जर्जर रावलधी भिवानी लिंक मार्ग का पुनर्निर्माण की कवायद जल्द शुरू होने वाली है। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। अब जल्द ही पीडब्ल्यूडी टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाएगा और मौसम अनुकूल होते ही सड़क का पुनर्निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

सड़क बनने से जहां दस हजार से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी तो वहीं शहर की अंदरूनी सड़कों से भी ट्रैफिक का बोझ भी कम होगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर सरकार ने करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि मंजूर की थी, जो कम पड़ गई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इसका फिर से प्रपोजल तैयार कर करीब चार माह पहले सरकार को भेजा था। अब सरकार ने इसकी बजट राशि जारी कर दी है। इस समय करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क से तारकोल की परत गायब है। इस मार्ग पर करीब दो फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें आए दिन भारी वाहन फंस रहते हैं। छोटे वाहन चालकों ने यहां से गुजरना ही बंद कर दिया है और वे शहर के अंदर से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ है।
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन ने किया दौरा
सोमवार को हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने खस्ताहाल बाईपास का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग दादरी शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। खनन क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन भी इसी सड़क मार्ग से होता है। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के अपने दादरी आगमन के दौरान लोगों ने इस बाइपास के पुनर्निर्माण की मांग की थी। इस पर उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बाईपास का निर्माण करवाने के निर्देश दिए थे। अब इसके निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें