निर्देशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर सरकारी सेवाओं की निर्धारित फीस की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पात्र वर्ग तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सीएससी जिला प्रबंधक ने कहा कि यदि कोई संचालक अपने अधिकृत क्षेत्र से बाहर केंद्र चलाता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। सभी सीएससी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।