फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिता की रस्म पगड़ी में विधायक बेटा हुआ भावुक, बोले-आपकी उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा

Wed, 12 Mar 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुनील सांगवान जनता को नमन करते हुए। स्रोत: कार्यकर्त
विज्ञापन
फोटो 25
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुनील सांगवान जनता को नमन करते हुए। स्रोत : कार्यकर्ता
- पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने बंधाया बेटे एवं दादरी विधायक सुनील सांगवान को
ढांढ़ससंवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री सतपाल की श्रद्धांजलि सभा में उनके बेटे एवं दादरी विधायक सुनील सांगवान भावुक हो गए। आंखों से आंसू निकले और रुंधे गले से कहा कि पिता जरूर गए हैं, लेकिन, आपकी उम्मीदों को मैं टूटने नहीं दूंगा। रस्म पगड़ी कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों के अलावा यूपी, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान से लोग पूर्व मंत्री के दादरी स्थित आवास पर पहुंचे।
समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे विधायक सुनील सांगवान को पगड़ी पहनाई। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने भावुक होते हुए कहा कि यह पगड़ी उनके सिर पर नहीं बल्कि दादरी की जनता के नाम है। क्षेत्र की जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान दादरी से दो बार विधायक रहे और भूपेंद्र हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री रहते हुए दादरी के विकास को आगे बढ़ाया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे नेताओं, सामाजिक संगठनों व प्रबुद्धजनों ने कहा कि पूर्व मंत्री दिवंगत सतपाल सांगवान की हमेशा दादरी के विकास को आगे बढ़ाने की रही है। हर संकट के समय में भी यहां के लोग इस परिवार के साथ खड़े रहे। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के देहावसान के बाद इस विरासत की जिम्मेदारी उनके विधायक बेटे सुनील सांगवान को सौंपी गई है।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में सतपाल सांगवान के भाई सत्यप्रकाश सांगवान, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, बिशंबर वाल्मीकि, शशि परमार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेता, एमडीयू के कुलपति राजवीर लोहान, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें