फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रानीला गोशाला को मिली 6.88 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाबा हरीदास गोशाला परिसर पहुंचकर चेक भेंट करते दादरी विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला की बाबा हरीदास गोशाला को हरियाणा गो सेवा आयोग की ओर से 6.88 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि मिली है।
विज्ञापन

गोवंशों के लिए चारा और अन्य प्रबंधों पर गोशाला कार्यकारिणी की ओर से यह राशि खर्च की जाएगी। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने गोशाला परिसर पहुंचकर कार्यकारिणी को चेक प्रदान किया।
गोशाला के प्रधान सूबेदार हनुमान सिंह परमार ने बताया कि गो सेवा आयोग गोवंशों के लिए आर्थिक सहायता राशि देता है और वर्ष 2025 की पहली किस्त संस्था को मिल गई है। सरपंच संजीत परमार ने बताया कि गो सेवा के माध्यम से राशि सीधे गोशाला में दी जाती है ताकि चारा व दवा आदि की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक सुनील सांगवान ने गोशाला को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर ऋषिराज परमार, जिला पार्षद मोहित साहू, पूर्व सरपंच ऋषि साहू, विनोद साहू व रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें