फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिचौपा कलां माइनिंग जोन में ग्रामीणों ने दिया धरना

Sun, 22 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां स्थित पहाड़ी जोन में ग्रामीणों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र की अनेक खाप व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। रामनिवास पिचौपा ने धरने की अध्यक्षता की।
सरपंच बलवंत सिंह ने कहा कि खनन क्षेत्र की राॅयल्टी पर ग्राम पंचायत का वाजिब हक है और पंचायतीराज में यह बजट विकास योजनाओं पर खर्च किया जाता है। जिला प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप करते हुए समाधान करना चाहिए वरना चुनाव के बाद कड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच दलबीर गांधी ने कहा कि खनन कंपनी जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। कंपनी ग्रामीण विकास की राशि हजम कर रही है। धरने में पूर्व सरपंच दलबीर गांधी, राजकरण, दिलबाग अमीर सिंह, सुनील, शिव कुमार, हरेंद्र, रणधीर, कमलेश भैरवी, सुरेश कुमार, राजेंद्र, पवन कुमार, सोन, भीम सिंह, अर्जुन शर्मा, संदीप कुमार, बीडीसी जसवंत सिंह, सूबे सिंह, सोनू नंबरदार, रामधन आदि शामिल रहे।

फोटो 37

गांव पिचौपा कलां मेंं खनन कंपनी के खिलाफ धरना देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें