फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंजलि और नवरंग की राखियां महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंद

Thu, 07 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर लगी स्टॉल से राखियों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मान्यवर, पेज तीन की संभावित लीड खबर==
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीद के चलते राखी बाजार मंदा रहने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए शहर के बाजारों में राखियों की स्टॉल सजी हुई हैं। विभिन्न बाजारों में 100 से अधिक स्टॉलों के अलावा चूड़ी भंडार, कॉस्मेटिक स्टोर में अनेक प्रकार के डिजाइनों की राखियां मिल रही हैं।
राखी विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन खरीद के चलते कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में इस बार राखी का कारोेबार 20 लाख तक सिमटने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक प्रकार की डिजाइनों से तैयार की गईं राखियों की स्टॉल लगनी शुरू हो गई हैं। बाजारों में लगी स्टॉलों और दुकानों में पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं।
दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में अंजलि और नवरंग की राखियों की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। इनके अलावा स्टॉलों पर संगम राखी, केशव राखी, गणेश, हर्ष, श्रीश्याम, हनुमान, कृष्ण, शिव-डमरू आदि की डिजाइनों में तैयार राखियां मिल रही हैं। वहीं, इसके अलावा, अनेक प्रकार की डिजाइनों में बने डोरों की भी मांग अधिक है।
दुकानदारों ने बताया कि नवरंग राखी की कीमत 10 से 70 रुपये तक है, वहीं, अंजलि राखी 10 से 60 रुपये में बिक रही है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर जिले भर में राखियों का कारोबार 20 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है।
:::
अधिकतर ग्राहक ऑनलाइन राखियां खरीद रहे हैं। दुकानों और स्टॉलों पर ग्राहक कम ही खरीदारी कर रहे हैं। ऑनलाइन खरीद का असर स्थानीय दुकानदारों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

-हरीश पंवार, दुकानदार
रक्षाबंधन त्योहार में एक दिन बचा है। बाजार में दुकानों और स्टॉलों पर ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। त्योहार के एक दिन पहले से राखियों की अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। बाजार में प्रति दुकानदार 50 हजार से 80 हजार रुपये तक की राखियां बेच देगा।
-संजय चुटानी, दुकानदार
फोटो: 22 पुराना बस स्टैंड पर लगी स्टॉल से राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
फोटो: 23 हरीश पंवार
फोटो: 24 संजय चुटानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें