फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एमसीएच की लिफ्ट बंद, गर्भवतियों को चढ़नी पड़ रहीं सीढि़यां

Thu, 07 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बंद पड़ी एमसीएच में लगी लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 06 बंद पड़ी एमसीएच में लगी लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 07
लिफ्ट बंद होने से सीढ़ी से ऊपरी मंजिल पर जाती बुजुर्ग महिला। संवाद
फोटो: 08
अल्ट्रासाउंड करवाने आई गर्भवती सीढ़ी से ऊपरी मंजिल पर जाते हुए। संवाद
- चव्वे की समस्या बनने से लिफ्ट के निचले हिस्से में भर गया है पानी, पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंचना मरीजों के लिए नहीं आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मातृ-शिशु अस्पताल ( एमसीएच) में मरीजों के लिए लगाई गई लिफ्ट के निचले भाग में चव्वे का पानी भर गया है। इससे लिफ्ट सेवा बंद है। वहीं, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए सीढ़ी चढ़कर दूसरी मंजिल तक पहुंचना आसान नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बंद पड़ी लिफ्ट सेवा चालू कराने की मांग की है।
सरदार झाड़ूसिंह चौक स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए दो साल पहले लगाई गई लिफ्ट का निचला भाग वाटर प्रूफ नहीं है। इसका खमियाजा उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में लिफ्ट के निचले भाग में चव्वा की समस्या बनने से पानी भर गया है। ऐसे में लिफ्ट बंद हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, प्रथम और द्वितीय तल तक पहुंचने के लिए अब गर्भवती व अन्य महिलाओं के लिए सीढ़ी चढ़ना ही एकमात्र विकल्प है। दूसरी मंजिल तक पहुंचने में जहां बुजुर्ग महिलाओं की सांसें फूल रही हैं तो वहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए 30 से 35 सीढ़ी चढ़ना आसान नहीं है। मरीजों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर तीमारदारों ने विभाग से बंद पड़ी लिफ्ट सेवा को चालू करने की मांग की है।

- एमसीएच में इन सेवाओं का मिलता है लाभ
मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल की प्रथम मंजिल पर लेबर रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाया गया है। द्वितीय तल पर डेंगू जांच लैब, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा व डायलिसिस वार्ड है। इन वार्डों में अधिकतर बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं का आना-जाना रहता है।

- 11 लाख रुपये की लागत से लगी थी लिफ्ट
एमसीएच में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पहली व दूसरी मंजिल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से 11 लाख रुपये खर्च कर लिफ्ट लगवाई गई थी। लेकिन, हर बारिश के सीजन में लिफ्ट के बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्सन:
बारिश के कारण लिफ्ट के नीचे जमीनी चव्वे की समस्या बनने से पानी भर जाता है। इसके स्थायी समाधान के लिए लिफ्ट के निचले भाग को वाटर प्रूफ करवाया जाना है। इसके लिए आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही लिफ्ट चालू होने की संभावना है।
-अनूप सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी इलेक्टि्रक शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें