फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूस सबसे बड़े गद्दार, मिले सख्त सजा : राकेश टिकैत

Tue, 20 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने पाक जासूसों को सबसे बड़ा गद्दार बताया है। दादरी जिले के गांव समसपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि देश के साथ गलत करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। टिकैत सोमवार को चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर निवासी शहीद लांस नायक मनोज फोगाट के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और उस दौरान मीडिया से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन

टिकैत ने उनका सिर कलम कर 5 लाख के इनाम की धमकी देने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिरफिरे लोग ऐसी घटिया हरकत करते हैं, लेकिन, हम किसी से डरते नहीं हैं। धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें