चरखी दादरी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों से वर्ष 2025 के लिए सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 सितंबर तक पात्र व्यक्ति या संस्था ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों की ओर से दिए गए अमूल्य योगदान व निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। ऐसे व्यक्तियों व संस्थाओं को सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है। व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। संवाद