फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शी सोच के धनी थे राजयोगी भ्राता अमीरचंद : सुनील सांगवान

विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र मे राजयोगी अमीरचंद के चतुर्थ स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शाम
विज्ञापन
चरखी दादरी। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में राजयोगी अमीरचंद के चतुर्थ स्मृति दिवस पर सर्व धर्म स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अमीरचंद की सोच दूरदर्शी थी। क्षेत्रवासियों को ब्रह्माकुमारीज की शिक्षाओं से लाभान्वित करने का उनका संकल्प आज सार्थक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र ऐसा स्थान है जहां तन और मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के इस सत्य ज्ञान ने जेल में रह रहे अनेक खूंखार अपराधियों के मन को भी शांत एवं सकारात्मक बना दिया है।
कार्यक्रम में दादरी जिला प्रभारी प्रेमलता ने अमीरचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में ही ईश्वरीय सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और देश-विदेश में परमात्म ज्ञान का परचम फहराया। इस अवसर पर फरीदाबाद से कस्टम विभाग से डिप्टी कमिश्नर प्रमोद श्योराण, गुरुद्वारा से प्रेमप्रकाश राही, देवेंद्र , मौलवी स्वालेहीन मोहम्मद, योगी जगदीशनाथ, हरपालनाथ महाराज व रोहताश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें