फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का अभिनंदन समारोह सात को

Thu, 05 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी शहर के रामलीला मैदान में सात दिसंबर को समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का अभिनंदन किया जाएगा। इसे लेकर नूतन ब्राह्मण सभा की ओर से श्रीब्राह्मण भवन में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

नूतन ब्राह्मण सभा के महासचिव प्रवीन मरहटा व कार्यकारिणी सदस्य राजेश नागवान ने बताया कि समारोह में सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ दादरी के विधायक सुनील सांगवान, बाढड़़ा के विधायक उमेद पातुवास, भाजपा नेता संदीप जोशी भी मौजूद रहेंगे। सभा के प्रधान शशिकांत भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि समारोह में सभी बिरादरियों के मौजिज लोग आमंत्रित हैं। इसके लिए दादरी शहर और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नूतन ब्राह्मण सभा के उपप्रधान महावीर कौशिक, राहुल मराठा, कोषाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, देवकीनंदन भारद्वाज, संजीव शास्त्री, अनिल पांडेय, प्रवीन वत्स, सतबीर गौड़, पवन शर्मा, अजय शर्मा, भीष्म शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें