फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जागते रहो भारत यात्रा के संयोजक राजेंद्र कुमार को मिला स्वर्ण जयंती सम्मान

Sun, 01 Jun 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जागते रहो भारत यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
फोटो 22 जागते रहो भारत यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला सुरक्षा और सम्मान को समर्पित जागते रहो भारत यात्रा के दौरान चरखी दादरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं यात्रा संयोजक राजेंद्र कुमार को स्वर्ण जयंती सम्मान प्रदान किया गया।
संयोजक राजेेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रा अलवर के भीकमपुरा स्थित तरुण आश्रम पहुंची है। महिला सुरक्षा और सम्मान को समर्पित जागते रहो भारत यात्रा का तरुण भारत संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचने पर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने यात्री दल का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रा संयोजक राजेंद्र कुमार को स्वर्ण जयंती सम्मान प्रदान करते हुए जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि तरुण भारत संघ के 50 साल का सफर नीर और नारी के सम्मान को समर्पित रहा है। हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार भी अपने सामाजिक सरोकारों का आधी सदी का सफर तय कर चुके हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि 15 हजार किलोमीटर की 75 दिन की यात्रा कर यात्री दल तरण भारत संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से भीकमपुरा पहुंचा है।
इस मौके पर यात्रा में शामिल नथूराम यादव और रवींद्र जांगड़ा को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। जल योद्धाओं को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक राजेंद्र कुमार ने कहा कि नीर और नारी के सम्मान के बिना सभ्यता का विकास दूर की कौड़ी है। नीर की सुरक्षा का बीड़ा तरुण भारत संघ और नारी की गरिमा की रक्षा का काम जागते रहो भारत यात्रा ने देश भर के सामाजिक योद्धाओं के साथ मिलकर उठाया है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने कहा कि जन सहयोग आधारित अभियान मासूम बच्ची, बहन और मां के साथ होने वाले जघन्य अपराध मुक्ति तक जारी रहने वाला है। गत 75 दिनों में देश के 16 राज्यों में इस अभियान को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिल रहा है। 8 मार्च को राजस्थान के माउंट आबू से शुरू हुई यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से दिल्ली से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें