फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लाडो लक्ष्मी योजना में आय सीमा बढ़ाने से 1.25 लाख महिलाएं आईं पात्रता के दायरे में

Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये सालाना किए जाने से जिले की करीब 1.25 लाख महिलाएं पात्रता के दायरे में आ गई हैं। इससे पहले जब योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय की सीमा एक लाख रुपये तक थी, उस समय जिले में करीब एक लाख महिलाएं पात्र मानी जा रही थीं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पात्रता के दायरे में आई महिलाओं को आवेदन करने के लिए सूचना दी जा रही है। योजना के तहत इस समय जिले में कुल 24 हजार 422 महिलाएं ही प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव के अपने घोषण-पत्र में महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वायदा किया था।
पहले इसके लिए आय सीमा एक लाख तय की,उसके बाद इसे बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया। राज्य सरकार लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का भी प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार स्वयंसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सस्ती दरों पर ऋण मुहैया करवा रही है। ऐसी महिलाओं को बाजारों में उत्पाद बेचने के लिए मिनी दुकानें भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें