फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दशहरा पर्व पर पुतला दहन आज, मैदान का जायजा लेने पहुंचा डॉग स्क्वॉयड

विज्ञापन
दशहरा पर्व से पहले मैदान का जायजा लेने पहुंचे डॉग स्क्वाड व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
टॉप बाक्स या एंकर
विज्ञापन

- रामलीला कमेटी ने पहली बार बुलाए घुड़सवार
- रावण दहन के साथ आतिशबाजी बनेगी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में वीरवार शाम पांच बजे दशहरा पर्व मनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। रामलीला कमेटी की ओर से बस स्टैंड के पीछे स्थित मैदान की सफाई 25 कर्मचारियों से कराई गई।
इस बार रामलीला कमेटी ने पहली बार घुड़सवार कलाकारों को आमंत्रित किया है, जो अपने करतब प्रस्तुत करेंगे। वहीं, रावण (51 फीट), मेघनाद (41 फीट) और कुंभकर्ण (41 फीट) के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुतला दहन के समय लगभग 5,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दशहरा मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में 212 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। डॉग स्क्वॉयड ने मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
रामलीला कमेटी के अनुसार, रावण के पुतला दहन से पूर्व राम और रावण की सेना की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर हीरा चौक, छोटी बाजारी, पुराना अस्पताल चौक, परशुराम चौक, बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड, गांधी नगर, पुरानी अनाज मंडी, मेन बाजार और कोर्ट रोड होते हुए दशहरा मैदान तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके बाद मैदान पर राम और रावण की सेना में युद्ध होगा। इसके बाद पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक सुनील सांगवान शिरकत करेंगे।

फोटो 26: बस स्टैंड के पीछे स्थित मैदान में सफाई करते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
फोटो 27: दशहरा पर्व से पहले मैदान का जायजा लेने पहुंचा डॉग स्क्वॉयड। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें