फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि, ग्रैप-4 के नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

Tue, 16 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि ग्रैप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की पूर्ण और सख्त पालना सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें और आवश्यक नियंत्रणात्मक कदम प्रभावी रूप से लागू करें।

सिटीजन चार्टर का पालन करें नागरिक
उन्होंने कहा कि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिक विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें। घर और कार्यालय में धूल नियंत्रण रखें, गीली सफाई अपनाएं। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग करें और चिकित्सा सलाह का पालन करें और नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। किसी भी प्रकार का निर्माण, ध्वस्तीकरण कार्य न करें। आपातकालीन, अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर सेट का उपयोग न करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रैप-4 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें