फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन करेंगे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

Tue, 03 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की शाखा बाढड़ा की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कस्बे के ढिगावा रोड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान सुमित कादियान ने की, जबकि संचालन सचिव जयभगवान शर्मा ने किया। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं। बार-बार आवाज उठाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में छह नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। शाखा प्रधान सुमित कादियान ने बताया कि बाढड़ा में कर्मचारी कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्य अभियंता का पुतला फूंकेंगे। इसके बाद अधिकारियों को 15 सूत्री मांग-पत्र सौंपा जाएगा।
राज्य प्रेस सचिव कृष्ण बिलावल ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति देने, प्रत्येक माह समय पर वेतन जारी करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और कर्मचारियों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विभाग को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश बड़राई, वरिष्ठ उपप्रधान प्रताप शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र बिलावल, धर्मबीर लाडावास, मुख्तियार कादमा, मनोज, पुरुषोत्तम शर्मा, रमेश श्यामकलां, जोगेंद्र, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें