फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त पीटीआई के धरने पर पहुंचे सांसद, बोले- नौकरी पर बहाली का ठोस आश्वासन नहीं दे सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त 1983 पीटीआई का धरना सोमवार को 64वें दिन भी जारी रहा। नगर के किला मैदान परिसर में जिला प्रधान सज्जन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरने में नरेश शर्मा, सीमा रानी, राजेंद्र, सुरेश ने अनशन किया। धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वह तो हरियाणा सरकार से बर्खास्त पीटीआई की नौकरी बहाली के लिए केवल आग्रह कर सकते हैं। नौकरी बहाली के लिए ठोस आश्वासन नहीं दे सकता। अंतिम निर्णय तो सरकार को ही लेना है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वह अपने मन से बर्खास्त पीटीआई की नौकरी बहाली के पक्ष में है। इसके लिए आने वाले मानसून सत्र में विधायकों से बर्खास्त पीटीआई के पक्ष में बात रखने के लिए अपील करूंगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने धरना पर बैठे बर्खास्त पीटीआई के प्रति सहानुभूति दर्शाते हुए कहा कि तुम्हारे में से कुछ पौधे तो मेरे द्वारा ही लगाए गए हैं जिनके कटने का मुझे भारी खेद है। इनेलो श्रमिक संगठन के राज्य प्रधान बलवान फौजी ने कहा कि जल्द ही अभय चौटाला पीटीआई की बर्खास्तगी के मुद्दे को प्रधानमंत्री के सामने उठाएंगे और उनसे पीटीआई की पुन: बहाली की मांग करेंगे। इस मौके पर शमशेर सिंह प्रवक्ता खाप फौगाट, कृष्ण कुमार, राज सिंह मानकावास, मास्टर देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, सत्यपाल, रणधीर सिंह कुंगड़ किसान सभा, राजकुमार घिकाड़ा, कुलदीप गांधी पार्षद, किसान नेता कमल सिंह मांढ़ी, मांगेराम, वीरभान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें