गांव गोपी में दबिश देकर पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप डाला में रखकर शराब बेच रहा था। पुलिस टीम ने आठ पेटी देशी शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपी गांव में राजेश नामक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। शराब की पेटियां उसने पिकअप डाला में रखी हुई हैं। इस आधार पर हेड कांस्टेबल विशाल के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां दबिश और आरोपी राजेश को शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पिकअप डाला से शराब की 96 बोतलें बरामद हुई।