फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चोरी मामले में थाना प्रभारी के आश्वासन पर रोष प्रदर्शन किया स्थगित

Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ग्रामीणों से मुलाकात करते थाना प्रभारी कप्तान सिंह।
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ोली हुक्मी में चोरी की घटना पर रविवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद पांच दिन तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चौक पर पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित रोष मार्च कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए अपने पूर्व निर्धारित अल्टीमेटम के तहत गांव से गुजरने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंच कर आंदोलन शुरू करने का फैसला किया।
इसी दौरान वहां पहुंचे थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने 26 मार्च की चोरी की घटना में अब तक हुए घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए दावा किया कि पुलिस ने फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच शुरु कर रखी है और अन्य जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। एक टीम क्षेत्र में पूर्व में घटित घटनाओं में शामिल चोरों का भी रिकाॅर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन का सहयोग करने का फैसला लेते हुए अपने रविवार के रोड जाम कार्यक्रम को अगले पांच दिन तक स्थगित करने पर सहमति बनाई।
ग्रामीण रमेश कुमार, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, बानबीर ठेकेदार, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, राजदीप, धोलिया सांगवान, महेंद्र सिंह, संतराम दिसौदिया, राजपाल, आनंद, विजय कुमार, भूतपूर्व सैनिक सूबे सिंह, पूर्व सरपंच विजय फौजी, मास्टर जयदीप सिंह, जयभगवान शर्मा ने बताया कि विरोध स्वरूप रविवार को गांव के मुख्य बस स्टैंंड से गुजरने वाले सड़क मार्ग को जाम करने की योजना थी, लेकिन थाना प्रभारी कप्तान सिंह द्वारा ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि पुलिस प्रशासन सक्रिय तरीके से चोरों की गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रहा है। इस पर ग्रामीण रोज जाम नहीं करने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें