फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छोटा हाथी के चालक के सिर में पिस्तौल की बट मारकर साढ़े आठ हजार रुपये छीने

Mon, 03 Apr 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंदकलां के पास तीन बदमाशों ने टाटा एस सवार व्यक्ति के सिर में पिस्तौल का बट मारा और साढ़े आठ हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बौंदकलां पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सैंपल निवासी जयपाल ने बताया कि 1 अप्रैल को वह अपनी टाटा एस गाड़ी में सवार होकर बौंदकलां से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह बौंदकलां ड्रेन की पुलिया के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। युवकों ने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा। इसी बीच बदमाशों ने उसकी जेब से साढ़े आठ हजार रुपये निकाल लिए और खेतों की ओर भाग गए। बाद में उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें