संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एमएसपी मोर्चा के किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि वर्ष 2023 का ओलावृष्टि व बीमा क्लेम का मुआवजा सरकार को जल्द जारी करना चाहिए। बाजरा खरीद पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई करनी चाहिए। सरकार किसान का एक-एक दाना खरीदे।
जगबीर ने कहा कि इन मांगों के लिए 30 अक्तूबर को 11 बजे नई अनाज मंडी किसान भवन में किसान एकत्रित होंगे और ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन करेंगे। जगबीर ने कहा कि सरकार लंबे समय से किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए अब किसान सरकार को जगाने के लिए आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।